Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीएम धामी का बड़ा एलान, कहा- '2014 व 2019 से भी बड़ी...

सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा- ‘2014 व 2019 से भी बड़ी होगी इस बार की जीत’

एफएनएन, देहरादून: राष्ट्र सर्वोपरि के पथ पर चलते हुए भाजपा ने शनिवार को अपना स्थापना दिवस प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार पार्टी का स्थापना दिवस ऐसे समय पर आया है, जब देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चल रहा है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ध्वजारोहण किया। साथ ही पार्टीजनों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के मुखपत्र देवकमल के विशेषांक का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन किया, जिनकी मेहनत और त्याग से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नई ऊर्जा का संचार करता है नमो का आना मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यहां आना हमेशा ही कार्यकर्ताओं और देवभूमिवासियों में नई ऊर्जा का संचार करता है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और यही कारण है कि केंद्र की योजनाओं से प्रदेश तेज गति से विकास पथ पर दौड़ रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

अनुभवी हरदा को हो गया है हार का अंदाजा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत के बयान पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरदा अनुभवी नेता हैं। उन्हें कांग्रेस की हार का पहले ही अंदाजा हो गया है। इसीलिए सच्चाई उनके मुंह से बयां हो रही है।

कार्यकर्ताओं के दम पर दिया 400 पार का लक्ष्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रधानमंत्री मोदी ने इस लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे विकास व जनकल्याण के कार्यों के प्रभाव के फलस्वरूप ही आज बड़ी संख्या में विभिन्न दलों व संगठनों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

नमो एप पर करें माइक्रो डोनेशन

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नमो एप पर जारी माइक्रो डोनेशन अभियान को तेज करने पर भी बल दिया। चुनाव व अन्य सांगठनिक गतिविधियों के संचालन के लिए इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को न्यूनतम पांच रुपये का डोनेशन नमो एप के माध्यम से करते हुए पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाना है।

एकमात्र पार्टी, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर आगे बढ़ी

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक सफर पर रोशनी डाली। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि जब हम पार्टी के विचार को समाज में आगे बढ़ाते हैं तो कहीं न कहीं वह भारत का विचार ही होता है।

संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments