03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने सुरंग में पहुंचकर लिया बचाव अभियान का जायजा, बौखनाग मंदिर में की पूजा, जल्द मिल सकती है बड़ी सफलता

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा आने से सफलता नहीं मिल रही। रेस्क्यू का आज 17वां दिन है।

  • सीएम धामी ने बौखनाग मंदिर में की पूजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना की।

सीएम धामी ने कहा कि पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। कहा कि अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकों व श्रमिकों के परिवारजनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए।
कहा कि सभी श्रमिक इंजीनियर विशेषज्ञ अधिकारी पूरी शिद्दत से हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। उन्होंने बताया अंदर फंसे सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है।

परिजनों ने शुरू की तैयारी

फंसे हुए 41 मजदूरों के परिजनों को तैयार रहने और मजदूरों के कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा गया है। मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा।

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img