एफएनएन, हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंच चुके हैं. हल्द्वानी में सीएम धामी एफटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में 15 जून को होने वाले कैंची धाम मेले की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है.
इसके साथ ही बिजली कटौती और पेयजल किल्लत को लेकर कर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी सीएम धामी ने की. जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को 24 घण्टे अलर्ट रहने के निर्देश दिये. बैठक में कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसएसपी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद है.
ये भी पढ़ें…उत्तरकाशी लम्बगांव मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों को आई चोटें








