03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता; संत महापुरुषों की बरसी पर सीएम धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

एफएनएन,(गुरबख्श सिंह काका) नानकमत्ता: धार्मिक डेरा कार सेवा में पंथ रत्न बाबा हरबंस सिंह, बाबा फौजा सिंह, बाबा टहल सिंह, बाबा तरसेम सिंह की बरसी पर रखें अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया। महापुरुषों की बरसी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। सीएम का काफिला खटीमा से रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में पहुंचा।

नानकमत्ता साहिब पहुंचने पर भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार साहिब में शीश नीवाकर प्रदेश की खुशहाली की अरदास की। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधन कमेटी ने सीएम को शाल ओढ़ाकर एवं श्री गुरुनानक देव जी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।। सीएम का काफिला संत महापुरुषों की बरसी पर धार्मिक डेरा कार सेवा रवाना हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा तरसेम सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शत् शत् नमन किया। धार्मिक डेरा कार सेवा में धामी ने दरबार साहिब में रूमला साहिब चढ़ाया और शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया सीएम ने लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। सीएम धामी कार्यकर्ताओं से रूबरू भी हुए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छोटे बच्चों को फूल माला पहनकर सम्मानित किया बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। सुरक्षा के चलते जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने सीएम को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में कहां है कि यात्री निवास में एक प्लाटून पीएसी पिछले काफी समय से रुकी होने से यात्रियों को ठहरने से बहुत परेशानी होती है। गुरुद्वारा साहिब की विद्युत आपूर्ति के लिए 500 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया जाए।

गुरुद्वारा साहिब में यात्री हेतु 100 कमरों का निर्माण कराया जाए। दीपावली पर्व पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा अलमस्त दीवान हाल के समीप व मेला परिसर में 100 सुलभ सौचालय का निर्माण कराया जाए। श्रद्धालुओं की पेयजल व्यवस्था हेतु एक लाख लीटर क्षमता की टंकी का निर्माण व वोरिग की व्यवस्था कराई जाए। गुरुद्वारा साहिब की निकासी हेतु गुरुद्वारा साहिब के चारों ओर 2000 मी लंबे सीवर नाले का निर्माण कराया जाए। गुरुद्वारा साहिब के चारों ओर 700 मीटर लंबी रोड व सौंदर्य करण कार्य।

गुरुद्वारा साहिब गेट से भंडारा साहिब तक 400 मीटर लंबे फुटपाथ का निर्माण व तपेड़ा रोड को गुरुद्वारा साहिब की मेन रोड से जोड़ने हेतु दोनों इंटर कॉलेज के बीच से सीसी लिंक रोड का निर्माण कराया जाए। सीएम हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस मौके पर बाबा रविंद्र सिंह, बाबा श्याम सिंह, जिलाधिकारी उदय प्रताप सिंह। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, तहसीलदार पूजा शर्मा, थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह संधू, महासचिव अमरजीत सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह गुरवंत सिंह सोनी, दारा सिंह दिलबाग सिंह,वरुण अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह मांन, सोनू पतोला, जगजीत सिंह जग्गा, सुखवंत सिंह भुल्लर रणजीत सिंह राणा लखविंदर सिंह लक्खा करनैल सिंह सुखदेव सिंह नामधारी गुरदीप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- बीवी को ‘तीन तलाक’ देकर बेटी को छीन ले गया कलियुगी शौहर

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img