क्वारब पुल के पास पहाड़ी टूटने से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कई यात्री फंसे

0
369

एफएनएन, अल्मोड़ाः हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब पुल के पास पहाड़ी टूटने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते  जिसके वाहनों की लंबी लाइनों के बीच जाम की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग को खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

Advertisement

प्राप्त सूचना के मुताबिक क्वारब पुल के पास पहाड़ी टूटने से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इस दौरान अल्मोड़ा से हल्द्वानी या नैनीताल जाने वाले यात्री बीच रास्ते में फंसे हुए है। इसी के साथ सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सड़क मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगा दी है। वहीं इन मशीनों के द्वारा मलबा हटाने का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें- नानकमत्ता; संत महापुरुषों की बरसी पर सीएम धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here