03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की मुलाकात, थर्मल पावर स्टेशन को लेकर हुई चर्चा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की। सीएम ने न्यूनतम 1000 मेगावाट के पिट-हेड थर्मल पावर प्लांट स्थापित किए जाने के लिए उत्तराखंड को लगभग 125 मिलियन टन भंडारण क्षमता की एक कोल ब्लॉक का आवंटन करने का अनुरोध किया।

सीएम ने कहा कि अनुकूल औद्योगिक नीति के कारण राज्य में तेज गति से औद्योगिक विकास हुआ है, जिसके कारण बिजली की मांग में निरन्तर वृद्वि हुई है। सर्दियों के मौसम में बिजली की कमी हो जाती है, क्योंकि कम तापमान के कारण नदियों में पानी का बहाव कम हो जाता है। राज्य में बिजली की मांग प्रतिवर्ष लगभग चार से पांच प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। औद्योगिकीकरण बढ़ने के कारण आने वाले वर्षों में विद्युत की मांग और बढ़ने की संभावना है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा मंत्रालय के द्वारा की गई संस्तुति के दृष्टिगत राज्य में विद्युत परियोजनाओं के तेज गति से विकास किए जाने के लिए यूजेवीएन लि. (राज्य सरकार का उपक्रम) और टीएचडीसी इंडिया लि. के बीच एक संयुक्त उपक्रम (टीएचडीसीआईएल-यूजेवीएनएल एनर्जी कंपनी लिमिटेड) का गठन किया गया है। टीएचडीसी इंडिया लि. की तापीय विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में भी अनुभव को ध्यान में रखते हुए राज्य की विद्युत मांग की आपूर्ति के लिए इस नए संयुक्त उपक्रम के माध्यम से एक पिट-हेड थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

प्रभु श्री राम के उद्घोष के साथ चुघ ने प्रारंभ किया शिवनगर में पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरण का अभियान

 

उत्तराखंड उन कुछ राज्य में से एक है जहां कोई भी थर्मल पावर स्टेशन संचालित नहीं है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड को एक कोल ब्लॉक का आवंटन प्राथमिकता पर करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने यथासंभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img