03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: कुमाऊं में लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और आपदा जैसी स्थिति पैदा हो गई है. लैंडस्लाइड और भूकटाव के चलते कई जगह पर सड़कें बंद हैं. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां गौलापार स्थित गौला नदी से भूकटाव वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम क्षेत्र का उन्होंने निरीक्षण किया और अधिकारियों को भूकटाव वाले क्षेत्र को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं मंडल में हुई भारी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है. जहां-जहां पर सड़कें बंद हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर रिस्टोर किया जा रहा है. इसके अलावा जिन लोगों को बारिश से नुकसान हुआ है, उनको राहत राशि पहुंचना पहली प्राथमिकता है और इसके लिए जिला प्रशासन की टीम को लगाया गया है. वहीं नुकसान के सर्वे का भी कार्य शुरू हो गया है. साथी जो लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं उनको मुआवजा देने की भी कार्रवाई शुरू हो गई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि बारिश और बाढ़ से खटीमा और बनबसा क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है. वहां पर हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. जिसको देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि भारी बारिश कुमाऊं क्षेत्र में आफत बनकर टूट रही है. कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं और कई घर भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं. वहीं खटीमा क्षेत्र में जलभराव से हालत खराब है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पढ़ें- खटीमा की लक्ष्मी मेहता को मिला तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बड़ा रोल

Hot this week

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Topics

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img