03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम धामी ने जताई चिंता, सरकार के सामने दोहरी चुनौती

एफएनएन, देहरादून : देश में कोविड की चौथी लहर की संभावना को लेकर प्रदेश सरकार भी चिंतित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्राथमिकता के आधार पर कोरोना से बचाव के काम करेगी। इस संबंध में उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से चर्चा भी की।

यूपी और नई दिल्ली में कोरोना के मामलों में आ रही तेजी से उत्तराखंड सरकार की पेशानी पर बल हैं। बढ़ती गर्मी के साथ पड़ोसी राज्यों से बड़ी तादाद में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रदेश सरकार खुद मान रही है कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकार्ड श्रद्धालु आ सकते हैं। बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सरकार के सामने सिर्फ व्यवस्थाएं जुटाने की चुनौती नहीं रह गई है। अब कोरोना की चौथी लहर की संभावनाओं से सरकार के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है।

कोविड मामलों के विश्लेषक समाज सेवी अनूप नौटियाल के मुताबिक, हालांकि उत्तराखंड में कोरोना मामले अभी कम हैं, लेकिन बढ़ती संक्रमण दर में चिंता का विषय है।  उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को  कोविड का एक मामला आया था। 17 अप्रैल को आठ, 18 को नौ और 19 अप्रैल को 12 मामले कोविड के आएं हैं। अब हमें सावधान रहने की आवश्यकता है।

  • ढील के बाद मास्क न सामाजिक दूरी
कोविड के मामले बहुत कम होने के बाद राज्य सरकार ने कोविड गाइडलाइन में पूरी तरह से ढील दे दी। ढील के बाद राज्य के भीतर और बाहर से आने वाले लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं कोविड के कारण राज्य में पर्यटन कारोबार लगभग पूरी तरह से चौपट रहा। तीसरी लहर के थमने के बाद राज्य सरकार और राज्य के पर्यटन कारोबारियों और इस चारधाम यात्रा पर आश्रित व्यवसायियों ने राहत की सांस ली। लेकिन चौथी लहर की संभावना से वे भी चिंता में हैं।
कोरोना को लेकर चिंता है। सरकार कोरोना से बचाव के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी।

Hot this week

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...

Topics

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img