03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी, बोले- प्रदेश याद रखेगा योगदान

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं का नेतृत्व करने वाला भाजपा की नेता सुशील बलूनी के निधन पर सरकार के मंत्रियों, राजनेताओं और राज्य आंदोलनकारियों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका जनसंघर्ष प्रेरणा बनेगा और योगदान हमेशा प्रदेश के लोगों को हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

वे सदैव पर्वतीय जनसरोकारों के प्रति सजग रहीं। राज्य आंदोलन में उनका योगदान महिलाओं के लिए प्रेरणादायी रहा। – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

उनका निधन दुखद है। विषम परिस्थितियों में उन्होंने महिलाओं का नेतृत्व कर अलग राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी। – अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

राज्य आंदोलनकारी, महिला आयोग की अध्यक्ष व भाजपा नेता के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाया। – प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री

यह प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह एक संघर्षशील महिला थीं। उन्होंने जनसरोकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके निधन पर दुखी हूं। – गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

राज्य आंदोलन में उनकी अग्रणीय भूमिका को कोई नहीं भुला सकता। वह राज्य हितों के लिए मुखर रहीं। वह हमेशा फ्रंट वारियर रहीं। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। – डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री

अदम्य साहस और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की त्वरा की धुरी हम सबकी गौरव व मार्गदर्शक के निधन से मैं स्तब्ध हूं। संघर्ष की जिजीविषा का एक सूर्य अस्त हो गया। – किशोर उपाध्याय, भाजपा विधायक

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img