Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर मेडिकल कालेज के निर्माण में देरी पर सीएम धामी नाराज, जल्द...

रुद्रपुर मेडिकल कालेज के निर्माण में देरी पर सीएम धामी नाराज, जल्द निर्माण कार्य पूरा करने को कहा

एफएनएन, रुद्रपुर : अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को इस साल से एमसीआइ ने 100 शीट पर चलाने की अनुमति दी है। इसके अलावा पिथौरागढ़ और हरिद्वार का मेडिकल कालेज निर्माण कार्य प्रक्रिया चल रही है। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहीं। वह गुरुवार को रुद्रपुर मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज महत्वपूर्ण है। जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इससे सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कालेज के छात्रावास, प्रशासनिक भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। स्टाफ के जो पद खाली है जल्द उन पर भर्ती की जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन हर जिले में एक मेडिकल कालेज हो, ताकि सभी को मेडिकल सुविधाएं मिल पाए।

भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता के भीतर घात के आरोपों पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी से वार्ता हो चुकी है, जिसे भी दिक्कत हो वह पार्टी फोरम में बताएंगे। कहा कि उत्तराखंड में जनता ने उत्साहपूर्वक मतदान किया है, आश्वस्त हूं प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार आ रही है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेडिकल कालेज के ओपीडी ब्लॉक, वैक्सीनेशन वार्ड, कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही रोजाना लग रही वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। बाद में मुख्यमंत्री ने पीएमएस देवेंद्र सिंह पंचपाल से मेडिकल कालेज में हुए कार्यों और रूके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। निर्माण एजेंसी ठेकेदार पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments