03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, कर्नल कोठियाल होंगे उत्तराखंड के सीएम का चेहरा

एफएनएन, देहरादून : दिल्ली के सीएम एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की ओर से कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। देहरादून आगमन पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसोदिया उत्तराखंड आए थे और उन्होंने कहा किथा कि जनता से पूछेंगे कि उत्तराखंड में सीएम कैसा चाहिए। जनता की क्या राय है। उसके बाद किस्म किस्म के सर्वे किए। जनता से पूछा आम आदमी पार्टी को सीएम कंडीडेट किसे बनाना चाहिए। क्या कर्नल कोठियाल को सीएम कंडिडेट बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सवाल पर उत्तराखंड के लोगों ने कहा कि जबसे उत्तराखंड बना है, तब से नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। लोगों ने कहा अब हमें नेता नहीं चाहिए। बहुत हो गए नेता। अब हमें देश भक्त फौजी चाहिए। ऐसा व्यक्ति चाहिए, जो अपना घर भरने की बजाय उत्तराखंड के विकास के बारे में सोचे। आप आदमी ने जनता के निर्णय से आम आदमी पार्टी ने तय किया कर्नल अजय कोठियाल को सीएम उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने देश की सेवा के लिए गोलियां खाई। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल ने केदारनाथ आपदा में भी अपनी टीम के साथ लगकर पुनर्निर्माण किया था। अब देवभूमि का पुनर्निर्माण करेंगे।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने उसका भव्य स्वागत किया। एयर पोर्ट में उनके स्वागत के लिए दूर कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे। वहीं, जैसे ही वे बाहर निकले उस समय आप के वरिष्ठ नेता कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल और प्रदेश प्रभारी उनके स्वागत में खड़े मिले। इस पर उन्होंने सिर्फ कर्नल से हाथ मिलाया। उनके कंधे पर हाथ रखा और कार की तरफ आगे बढ़ गए।अरविंद केजरीवाल ने अपने देहरादून दौरे को लेकर एक दिन पहले ही ट्विट किया था। कहा था कि उत्तराखंड के हित में बड़ी घोषणा करूंगा। ऐसे में सभी लोगों की नजर उनकी घोषणा पर थी। अरविंद केजरीवाल आज देहरादून में रोड शो भी करेंगे। देवभूमि संकल्प यात्रा के तहत उनका रोड शो जो घंटाघर से दिलाराम चौक तक जाएगा। इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि मुझे उत्तराखंड के नवनिर्माण की जो जिम्मेदारी दी गई। इससे मैं खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। गौरतलब है कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल देहरादून पहुंचकर बिजली को लेकर घोषणा कर चुके हैं। 11 जुलाई को देहरादून पहुंचकर उन्होंने घोषणा की थी कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनते ही बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। साथ ही पुराने बिल माफी, किसानों को मुफ्त बिजली, बिजली कटौती से मुक्ति का ऐलान भी किया था।

Hot this week

Topics

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img