03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ जवानों ने टैक्सी चालक को पीटा, विरोध में वाहनों का संचालन किया बंद

Spread the love

एफएनएन, डोईवाला : देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ जवानों ने एक टैक्‍सी चालक को बुरी तहर से पीट दिया। जिसके विरोध में टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया।

  • स्थानीय टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालकों ने विरोध जताया

जानकारी के मुताबिक देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली नंबर की एक प्राइवेट कार में एयरपोर्ट से सवारी ले जाने को लेकर स्थानीय टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालकों ने विरोध जताया। जिस पर आरोप है कि उस वक्त मौजूद सीआइएसफ के एक जवान ने इस दौरान उस वाहन को वहां से भेज दिया।

  • सीआइएसएफ जवानों ने टैक्सी चालक को बुरी तरह से पीटा

जब स्थानीय टैक्सी चालकों ने इसका विरोध दर्ज कराया तो कुछ और सीआइएसएफ जवानों ने आकर टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक को बुरी तरह से पीटा। परिसर में हुई इस पिटाई से टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक इसके विरोध में उतर आए और कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक एकत्र हो गए।

  • विरोध में एयरपोर्ट से टैक्सी संचालन बंंद कर दिया

एक तरफा कार्रवाई से नाराज टैक्‍सी चालकों ने मारपीट की घटना के विरोध में एयरपोर्ट से टैक्सी संचालन बंंद कर दिया। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं घटना के बाद सीआइएसएफ के अधिकारी व स्थानीय पुलिस आक्रोशित वाहन चालकों को समझाने में लगी हुई है।

  • मामूली बात को लेकर भिड़े युवक, तीन गिरफ्तार

हरिद्वार में भगवानपुर के धीरमाजरा गांव में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ से तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। भगवानपुर थाना क्षेत्र के धीरमाजरा गांव में किसी बात को लेकर युवकों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि इनके बीच मारपीट होने लगी। जिससे मौके पर जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर दोनों तरफ से कई लोग मौके पर पहुंच गए और आपस में भिड़ गए। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मकसूद, इनाम और सलमान का शांतिभंग में चालान किया है।

Hot this week

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img