03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चीन की तरह दिल्ली भी उत्तराखंड में न फैला दे कोरोना!

Spread the love

 

कोरोना के तेजी से बढ़ते खतरे पर उत्‍तराखंड के सीएम की तल्ख टिप्पणी, भड़क उठे विपक्षी

 

  • उत्तराखंड के सीएम की चिंता-पड़ोसी दिल्ली से कहीं पहाड़ी राज्य में न फैल जाए
  • अफसरों को खबरदार किया, दिल्‍ली से उत्‍तराखंड आने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए

 

एफएनएन, देहरादून। दिल्‍ली में  तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों से आशंकित उत्‍तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उसकी तुलना चीन से कर डाली। दिल्‍ली से उत्‍तराखंड की नजदीकी के चलते रावत ने आशंका जताई कि कहीं दिल्‍ली से उत्‍तराखंड में कोरोना न फैल जाए। सीएम रावत ने निर्देश दिए हैं कि, दिल्‍ली से उत्‍तराखंड आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। लेकिन, उनके इस बयान पर कांग्रेस से लेकर आप तक विपक्षी दल बुरी तरह भड़क गए हैं।
रावत ने अपने बयान में कहा है, ‘जैसे चीन से कोरोना वायरस दुनिया में फैला, ठीक वैसे ही आज दिल्‍ली से उत्‍तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है।’ लेकिन उनका यह बयान विपक्षी दलों के गले नहीं उतरा। उत्‍तराखंड आप के प्रवक्‍ता रविंद्र आनंद ने कहा, ‘कोरोना वायरस एक घोषित वैश्विक महामारी है। सभी को इससे बराबर खतरा है। इसलिए हमें इस पर राजनीति करने से बचना चाहिए और किसी पार्टी, जाति, स्‍थान या धर्म पर इसे फैलाने का आरोप नहीं लगाना चाहिए।’

 

कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्‍यपूर्ण
राज्‍य कांग्रेस यूनिट ने सीएम रावत के इस बयान को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया। राज्‍य कांग्रेस यूनिट के उपाध्‍यक्ष सूर्यकांत धस्‍माना ने हुए कहा, ‘हमारे देश को चीन से बड़ा खतरा है। यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि सीएम ने देश की राजधानी की तुलना ऐसे देश से की है जिसके साथ हमारा विवाद चल रहा है।

 

सीएम रावत आज करेंगे बैठक
सीएम के मीडिया कोऑर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत ने बताया, ‘हर दिन दिल्‍ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उत्‍तराखंड के सीएम इससे चिंतित हैं। उन्‍होंने कोरोना की चुनौती से निबटने के लिए रणनीति बनाने को सोमवार को एक मीटिंग बुलाई है।’ रविवार को उत्‍तराखंड में कुल 466 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें से 181 लोग देहरादून जनपद से हैं। पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मृत्यु भी हुई है।

 

 

Hot this week

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img