03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल: आंगनबाड़ी केंद्र में लाभार्थी को सड़े अंडे बांटने के मामले से बाल विकास विभाग में मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: आंगनबाड़ी केंद्र में लाभार्थी को सड़े अंडे बांटने के मामले से बाल विकास विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग की ओर से सुपरवाइजर को केंद्र में भेजकर मामले की जांच कराई गई।

बीते मंगलवार को देवीधूरा गांव में एक धात्री महिला लाभार्थी को केंद्र से सड़े अंडे देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद लाभार्थी के पति की ओर से केंद्र को सड़े हुए अंडे वापस कर दिए गये। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सुपरवाइजर को केंद्र का निरीक्षण कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गये। बुधवार को बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर कमला रैक्वाल ने केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की कार्यकर्ता व सहायिका से पूछताछ की। साथ ही शिकायतकर्ता से भी वार्ता कर मामले की जानकारी ली। सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से लाभार्थी धात्री महिला को फूटे अंडे चले गए थे। जिनमें दुर्गंध आ रही थी। लाभार्थी की ओर से अंडे वापस कर दिए गए हैं। लाभार्थी को नए अंडे दे दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती व सहायिका को भी भविष्य में ध्यान देने के निर्देश दिए गये हैं।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img