03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: महाकुंभ प्रयागराज से आई नौचंदी एक्सप्रेस से उतरते समय युवक ट्रेन से नीचे गिरा

Spread the love

एफएनएन, बरेली: महाकुंभ से बरेली लौट रहे एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे, प्रयागराज से आई नौचंदी एक्सप्रेस (14241) से उतरते समय युवक ट्रेन के नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना बरेली जंक्शन पर हुई, जहां संजय नगर, तीन मूर्ति रोड निवासी ओमप्रकाश का 18 वर्षीय पुत्र पवन ट्रेन से उतर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन के नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम और जीआरपी थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी। जीआरपी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पवन को ट्रैक से उठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img