Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदो अप्रैल को पीलभीत आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पहले इस वजह से...

दो अप्रैल को पीलभीत आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पहले इस वजह से टला था कार्यक्रम


एफएनएन, पीलभीत :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दो अप्रैल को पीलभीत आएंगे। उनका आगमन पहले 31 मार्च को प्रस्तावित था लेकिन उसी दिन मेरठ में प्रधानमंत्री की रैली के कारण मुख्यमंत्री के यहां आने का कार्यक्रम परिवर्तित हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने लखनऊ से मुख्यमंत्री के दौरे का आया कार्यक्रम जारी किया है। जिसके अनुसार दो अप्रैल को मुख्यमंत्री विशेष विमान में सवार होकर लखनऊ से सीधे बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पर पूर्वाह्न 11 बजकर 5 मिनट पर उतरेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हेलीकाप्टर में सवार होकर आएंगे पीलीभीत

वहां से हेलीकाप्टर में सवार होकर पीलीभीत आएंगे। यहां पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर उतरेगा। इसके बाद हेलीपैड से कार में सवार होकर मुख्यमंत्री शहर के सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कालेज के मैदान पर होने वाले प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन स्थल पर दोपहर 11.35 बजे पहुंचेंगे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर जाने के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 12.55 बजे वह हेलीकाप्टर से बदायूं के लिए रवाना हो जाएंगे। बदायूं में श्यामनगर स्थित कृष्णा लान में मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसके बाद अपराह्न 3.20 बजे मुख्यमंत्री बरेली पहुंचेंगे। अपराह्न 3.40 बजे वह बरेली इंटर कालेज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचकर संबोधित करेंगे। सायं 4.55 बजे मुख्यमंत्री वापस त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। सायं ठीक पांच बजे मुख्यमंत्री विशेष विमान से वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments