03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूक्रेन में फंसे छात्रों के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जल्द वापसी का दिया भरोसा

Spread the love

एफएनएन, खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर-बनबसा के जंगल के बीच स्थित बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान भोले से देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सीएम धामी ने लोहिया हेड रोड स्थित ऋषभ लोहिया एवं अंकुर वर्मा के घर पहुंचे। यह दोनों ही छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यहां धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर दोनों छात्रों के जल्द ही स्वदेश लाए जाने का अश्वासन दिया।

सीएम धामी मंगलवार को अपने नगरा तराई स्थित आवास से सर्वप्रथम लाल कोठी शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके बाद सीएम धामी चकरपुर के बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा चकरपुर शिवरात्रि का मेला वर्षों पुराना है। इस मेले से पुरानी यादें ताजा हो रही है। मेले लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। हमें अपनी संस्कृति को संजो कर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा भगवान भोले की कृपा सभी पर बनी रहे। प्रदेश में सुख समृद्धि रहे।

उन्होंने पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, कैलाश मनराल, नवीन बोरा, राम सिंह जेटी, सुधीर वर्मा, राकेश बिष्ट, मनोहर सिंह, जीवन पोखरिया, सुरेश चंद, वरुण अग्रवाल, सतीश भट्ट, किशन चंद आदि मौजूद थे। इसके बाद सीएम धामी लोहिया हेड रोड स्थित ऋषभ लोहिया एवं अंकुर वर्मा के घर पहुंचे। यह दोनों ही छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यहां धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर दोनों छात्रों के जल्द ही देश लाए जाने की बात कहीं।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img