03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार , दो की मौत, तीन घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में देहरादून के डोईवाला स्थित लालतप्पड़ क्षेत्र में खड़े ट्रक पर स्कार्पियो कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक युवती और ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बालकवारी चौक के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकवारी चौक के पास स्तिथ काली मंदिर के समीप सड़क किनारे एक खराब ट्रक था। इससे स्कार्पियो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवती खुशी और ट्रक ड्राइवर जसपुर निवासी मोहम्मद यासीन की मौके पर ही मौत हो गई है। स्कार्पियो में सवार अन्य दो लड़के और एक लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें चकराता निवासी दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्कार्पियो में सवार एक युवक रोहतक हरियाणा व दूसरा बिजनौर निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना का मुख्य कारण जिस स्थान पर ट्रक खराब खड़ा था, वहां पर अंधेरा था। साथ ही ट्रक ड्राइवर ने ट्रक का इंडिकेटर नहीं जलाया था। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार तेज गति के साथ ही नशे की हालत में थे। उनके वाहन से बीयर की कई बोतलें भी मिली हैं। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के समय ट्रक ड्राइवर ट्रक का टायर निकाल रहा था। उसके शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img