03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री धामी ने मनाया दीपोत्सव, रोशनी से जगमगाया परेड ग्राउंड

एफएनएन, देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा लंबे इतंजार के बाद अयोध्या में श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर देशवासियों को देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीराम का जन्म त्रेता युग में हुआ है, लेकिन वह अपने भक्तों के लिए कलयुग में भी दर्शनों के लिए साक्षी बन रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिसके साक्षी आज देशवासी हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। भगवान श्रीराम के जन्म को पांच हजार 126 वर्ष हो गए हैं, लेकिन वह कलयुग में भक्तों को अपने दर्शन दे रहे हैं।

यह देश के लिए गौरव का पल

उन्होंने प्रदेशवासियों से घर-घर में दीपोत्सव मनाने की अपील की। कहा यह देश के लिए गौरव का पल है। इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें..हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत

दीपोत्सव के दौरान रही यातायात जाम की स्थिति

परेड ग्राउंड में दीपोत्सव और घंटाघर में श्रीरामोत्सव कार्यक्रम के चलते चकराता रोड, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक के आसपास यातायात जाम की स्थिति रही। हालांकि, जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी चौराहों और मार्गों पर जगह-जगह डटे रहे।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img