03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: इटली में नौकरी लगाने का झांसा देकर चार आरोपियों ने दून निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी कर डाली. आरोपियों ने पीड़ित को इटली भेजा, लेकिन इटली में जाकर चार महीने का वीजा दिया गया. चार महीने तक खाली बैठाकर रखा. पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्त से बचकर इटली पुलिस की सहायता ली. पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सिंगल मंडी कारगी रोड निवासी अवतार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मुलाकात साल 2023 में हरचरण मल्ली और उसके जीजा नरेंद्र निवासी बटाला पंजाब से हुई थी. आरोपियों के साथ संदीप और अमृतपाल भी शामिल थे. हरचरण मल्ली ने पीड़ित को कहा कि वह उसके बेटे जगनदीप की इटली में दो लाख रुपए महीने की नौकरी लगवा सकता है. नौकरी पैकेज में खाने-पीने और रहने का इंतजाम भी कर सकता है. उसने कई युवाओं को इटली में नौकरी दिलवाई है. हरचरण मल्ली ने बेटे के लिए दो साल का वर्किंग वीजा दिलवाने का आश्वासन दिया.

पीड़ित ने आरोपियों के झांसे में आकर यूनियन बैंक के माध्यम से हरचरण मल्ली के खाते में 11 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. उसके बाद 17 सितंबर 2024 को उनके बेटे जगनदीप को इटली भेज दिया. जब वह इटली पहुंचा तो उसे केवल चार महीने का वीजा दिया गया. इन चार महीनों में उसे खाली बैठाकर रखा गया. जब जगनदीप ने इस बारे में शिकायत की तो नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी.

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img