03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बारिश में हुड़दंग: सीएम योगी का यूपी पुलिस पर बड़ा एक्शन, DCP-ADCP, ACP सहित पूरी चौकी सस्पेंड

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कुछ युवकों की अराजक और मानवता को शर्मसार करने वाली हरकतें सामने आई थीं. इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय डीसीपी आईपीएस प्रबल प्रताप सिंह, एडीसीपी पूर्वी, एसीपी को हटा दिया है. इसके साथ ही थाना प्रभारी गोमती नगर दीपक पाण्डेय , चौकी इंचार्ज ऋषि विवेक समेत तीन सिपाही निलंबित कर दिए हैं.

डीसीपी पूर्वी के पद से प्रबल प्रताप सिंह को हटाने के बाद शशांक सिंह को डीसीपी पूर्वी बनाया गया है. इसके अलावा एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत को हटा कर उनके स्थान पर पंकज कुमार सिंह एडीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है. एसीपी गोमती नगर अंशु जैन को हटाकर उनके स्थान पर विकास कुमार जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं कृपा शंकर को एडीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है. राघवेंद्र सिंह को एडीसीपी हाइकोर्ट, अंशु जैन को एसीपी महिला अपराध बनाया गया है. वहीं गोमती नगर के नए थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी बनाए गए हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि बुधवार को मौसम ने मनमानी करते हुए मूसलाधार बारिश कर दी थी. एक घंटे की बारिश में पूरा लखनऊ लबालब हो गया. इसी बीच कुछ युवकों की अराजक और मानवता को शर्मसार करने वाली हरकतें सामने आईं. युवकों के एक झुंड ने बारिश के बीच गोमतीनगर में बाइक पर जा रहे युवक-युवती पर पानी फेंका. इसके बाद बाइक ही गिरा दी.

इस दौरान अराजक तत्व लगातार हूटिंग करते रहे. इनमें से एक ने युवती को छूने का प्रयास भी किया. यह वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. थाना गोमती नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई तथा चार अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू की गई. टीम ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

छेड़खानी को पुलिस ने बताया था संक्रमणकारी रोग की आशंका

पुलिस की एफआईआर में लिखा गया है कि ’31 जुलाई 2024 को तेज बारिश हुई. अंबेडकर नगर पार्क और होटल ताज से गुजरने वाले सड़क मार्ग, गांधी सेतु अंडरपास के नीचे वर्षा का काफी पानी एकत्र हो गया. आसपास की नालियों का पानी और गंदगी भी इसी पानी में आ गया. गांधी सेतु अंडरपास के नीचे से गुजरने वाले वाहनों के इंजन बंद हो रहे थे. कुछ लोगों ने वाहनों को धकेलकर उनकी मदद की. इस दौरान अज्ञात 15-20 युवकों ने वहां से गुजरने वाले सामान्य जन के मार्ग में पानी को अपने हाथों से उलच कर बाधा पहुंचाई. इससे संक्रमणकारी रोग हो सकते हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.’

ये भी पढ़ेंः- रुद्रपुर में एक महीने से लापता किशोर का नहीं लगा सुराग, नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img