03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में बदलाव, पिथौरागढ़ रूट के वाहनों का रास्ता बदला

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. मंगलवार 4 जून को देश भर के साथ उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना होगी. निर्वाचन आयोग के साथ ही शासन और प्रशासन मतगणना को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं.

अल्मोड़ा में ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा

 लोकसभा चुनाव में किसके सिर में जीत का ताज सजेगा, ये 4 जून की दोपहर बाद तक साफ हो जाएगा. मतगणना के दिन शांति बनी रहे, इसके लिए अल्मोड़ा पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है जो पूरे दिन लागू रहेगा. आइए हम आपको बताते हैं कि अगर आप अल्मोड़ा की ओर आ जा रहे हैं तो मंगलवार को यहां ट्रैफिक प्लान कैसा रहेगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

 अल्मोड़ा में लोकसभा सीट की मतगणना के लिए अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग पर स्थित आईटीआई परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और मतगणना स्थल पर कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से भी तैयारी कर ली गई है. पुलिस के अनुसार 4 जून को सुबह 5 बजे से मतगणना समाप्ति तक के लिए ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान बनाया गया है.

ऐसा रहेगा ट्रैफिक प्लान

इस प्लान के तहत पिथौरागढ़ की ओर से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त वाहन सुवाखान बैरियर, थाना दन्या से लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे. पिथौरागढ़ एवं शेराघाट की ओर से अल्मोड़ा आने वाले समस्त वाहन धौलछीना-गोल्ज्यू गैराड़– कपड़खान होते हुए अल्मोड़ा आयेंगे. अल्मोड़ा की ओर से पिथौरागढ़ एवं शेराघाट जाने वाले समस्त वाहन कपड़खान-गोल्ज्यू गैराड़-धौलछीना होते हुए जायेंगे.

हल्द्वानी की ओर से पिथौरागढ़ एवं शेराघाट जाने वाले समस्त वाहन बेस तिराहा-पाण्डेखोला-लक्ष्मेश्वर -कपड़खान-गोल्ज्यू गैराड़ धौलाछीना होते हुए जायेंगे. रानीखेत, सोमेश्वर की ओर से पिथौरागढ़ एवं शेराघाट जाने वाले समस्त वाहन पाण्डेखोला तिराहा-लक्ष्मेश्वर-कपड़खान-गोल्ज्यू गैराड़-छौलछीना होते हुए जायेंगे. एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने जनता से अपील की है कि इस ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें.

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब देख सकेंगे लाइव, जज सुनाएंगे फैसला

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img