03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत : प्रचार में झोंकी ताकत, टनकपुर में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में कहा-एक मॉडल के रूप विकसित होगा क्षेत्र

Spread the love

एफएनएन, टनकपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने जनता से समर्थन मांगते हुए प्रदेश के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह चंपावत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

गुरुवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा चुंगी, प्रजापति धर्मशाला और मनिहारगोठ में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने टनकपुर बनबसा क्षेत्र को एक मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही।

इस मौके पर पूर्व विधायक केलाश गहतोडी, भाजपा के  जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, नारायण सिंह, सुभाष बगोली, पूरन महर, हरीश हैसियत, अमजद हुसैन, दीनदयाल अग्रवाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। चंपावत विधानसभा सीट का उपचुनाव 31 मई को होना है।

सीएम धामी आज टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन की जर्नी ऑफ टिहरी डैम कार्यक्रम में भी आज भाग लेंगे। इससे पूर्व बुधवार को सीएम धामी अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अपने ईष्ट देवता हरिचंद के मंदिर में पूजा, अर्चना की। 

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img