03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चम्पावत के खर्ककार्की में आई बारात हुआ बवाल, मारपीट

Spread the love
  • पुलिस ने किया मारपीट में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा, चार नामजद

एफएनएन, चम्पावत : खर्ककार्की आई एक बरात में बवाल हो गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बाजरीकोट से एक बरात बुधवार को खर्ककार्की पहुंची। बारात की रस्म चल रही थी, तभी कुछ दूरी पर शराब पी रहे दो पक्षों के बीच शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट में पूरन थ्वाल, मयंक पांडेय, दीपक थ्वाल, सतीश और नवीन आंशिक रूप से चोटिल हो गए।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरन थ्वाल की तहरीर पर पुलिस ने बलदेव जोशी, शैलेश कापड़ी, निखिल, नीरज सहित करीब 15 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, 323, 147 और 148 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img