03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली हादसा : गोपेश्वर अस्पताल पहुंचकर सीएम धामी ने जाना झुलसे पीड़ितों का हाल, दिया हर संभव मदद का भरोसा

एफएनएन, चमोली : चमोली में करंट हादसे के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। 

  • मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मरीजों के मिलने के साथ ही सीएम धामी ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शवों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

  • मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।

  • 16 लोगों की गई जान
बता दें कि बुधवार को चमोली में बड़ा हादसा हो गया था। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग झुलस गए थे। जिसमें से छह को एम्स ऋषिकेश और पांच को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा
सीएम पुष्कर  सिंह धामी गुरुवार को चमोली में हुए करंट हादसे में झुलसे पीड़ितों से मिलने गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान पुलिस गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और वहीं, धरने पर बैठ गए। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मनीष खंडूरी और विधायक राजेंद्र भंडारी मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ता फिर से जिला अस्पताल गेट पर धरना स्थल चले गए। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img