03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व M.L.A सुरेश राठौर समेत 2 लोगों पर केस दर्ज |

Spread the love

एफएनएन, हरिद्धार : उत्तराखंड के हरिद्धार में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में बहादराबाद थाना पुलिस ने कल देर शाम पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अतमलपुर बौंग्ला निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर की गई है।

शिकायतकर्ता ने दोनों पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की सामाजिक व राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित एक कथित वीडियो वायरल किया गया, जो तथ्यों से परे बताया गया है। आरोप है कि उक्त वीडियो और बयानों के माध्यम से दुष्यंत गौतम को जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

कहा कि एक आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दोनों आरोपियों ने दुष्यंत गौतम को लेकर बयानबाजी की। इस दौरान उन्हें दलित समाज का हितैषी बताते हुए स्वयं को उनका मसीहा कहने जैसे बयान दिए गए, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और प्रेस वार्ता से जुड़े वीडियो फुटेज की गहनता से पड़ताल की जा रही है। थाना बहादराबाद पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img