03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली: तेज आंधी और बारिश के चलते 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

एफएनएन, उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार गहरी खाई में गिरी है। जिसमें 5 लोगों की मौत की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक घटना खराब मौसम के चलते हुई है। बताया गया कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चमोली के बिरही घाटी में निजमूला गांव के पास हुई है। यहां शुक्रवार को देर शाम के समय एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे, और सभी के मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लगातार बारिश और अंधेरे के कारण दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य में दिक्कत आई।

वहीं, घंटों की मशक्कत के बाद पांच लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि यह भीषण हादसा खराब मौसम के चलते हुआ है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतकों का विवरण :–
1.सुरेंद्र लाल पुत्र माधव लाल ग्राम गोलीम थाना चमोली उम्र 50 वर्ष
2.सुरेंद्र लाल पुत्र लालू लाल उम्र 46 वर्ष
3.जयदीप कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गोलिम चमोली 25 वर्ष
4.महावीर लाल पुत्र श्यामलाल निवासी उत्तरों सोनला 45 वर्ष
5.मोहन लाल पुत्र सिताबु लाल निवासी गोलिम चमोली 50 वर्ष

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img