Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसमूह-ग की 23 भर्तियों के लिए इसी हफ्ते जारी होगा कैलेंडर, उत्तराखंड...

समूह-ग की 23 भर्तियों के लिए इसी हफ्ते जारी होगा कैलेंडर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने तैयार की योजना

एफएनएन, देहरादून : सरकार से 23 भर्तियों का अधिकार मिलने के बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग इसी सप्ताह भर्तियों का कैलेंडर जारी कर देगा। भर्तियों से पहले आयोग ने सरकार के पास आयोजन की रूपरेखा को लेकर प्रस्ताव भेजा है, जिसे इसी सप्ताह अनुमति मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह-ग की 23 भर्तियों के लिए पिछले सप्ताह सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधिकृत किया था। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने सप्ताहभर में भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की थी। इसके तहत आयोग बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहा है।

ग्रीवांस रेडरेसल सेल स्थापित करने के बाद अब आयोग ने राज्य सरकार को परीक्षाओं के आयोजन की चुनाव की तर्ज पर रूपरेखा का प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह आयोग भर्तियों का कैलेंडर जारी कर देगा। इसके साथ ही आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चार बड़ी भर्तियों की प्रक्रिया आयोग अक्तूबर से शुरू कर देगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments