03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

करोड़ों का डीजल चोरी, सुरंग खोदकर पाइपलाइन से तेल निकालते थे जीजा-साले

Spread the love

एफएनएन, राजस्थान: के जयपुर के बगरू इलाके में पुलिस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) की पाइपलाइन में छेद करके डीजल की चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किराए पर लिए गए एक मकान से सुरंग खोदकर पाइपलाइन तक पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार चोरी किये तेल से भरे ड्रम और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। साथ ही सुरंग खोदने के औजार भी बरामद किये गये। पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि छह जून को एचपीसीएल के अधिकारियों ने पाइप लाइन में प्रेशर कम होने का जिक्र करते हुए डीजल चोरी की आशंका जताई थी।

कुमार ने कहा कि इसके बाद पुलिस की टीम ने बगरू इलाके से निकल रही लाइन के आस-पास के घरों की तलाशी ली और एक मकान पर संदेह होने पर छापा मारा गया। पुलिस को मकान के अंदर एक सुरंग मिली, जो 25 फुट दूर एचपीसीएल की पाइप लाइन तक जा रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पाइपलाइन में छेद करके वाल्व लगाकर एक छोटी पाइप लगा रखी थी और उसके जरिये कई दिन से डीजल चुरा रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी राजेश उरांग को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला श्रवण सिंह और उसका साला धर्मेंद्र वर्मा उर्फ रिंकू उससे यह काम करवा रहे थे। पुलिस ने कहा कि इसमें कई और लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img