03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जगन्नाथ मंदिर के 83 वर्षीय सेवादार की कथित तौर पर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Spread the love

एफएनएन, पुरीः ओडिशा के पुरी जिले में स्थित जगन्नाथ मंदिर के 83 वर्षीय सेवादार की बुधवार को कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मंदिर में रसोइये के रूप में सेवारत जगन्नाथ दीक्षित का शव गुडियाशाही के रबेनी चौरा में सड़क किनारे मिला।

उसने बताया कि यह वारदात मंदिर में ‘स्नान यात्रा’ उत्सव के लिए की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। इसके लिए व्यक्तिगत दुश्मनी जिम्मेदार हो सकती है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।”

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दीक्षित का शव सड़क किनारे छोड़ते हुए नजर आ रहा है। उसने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img