03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उधम सिंह नगर में पोस्टमार्टम के लिए मांगी रिश्वत! वीडियो वायरल होने पर क्या बोले अधिकारी?

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर से अब पोस्टमार्टम हाउस में बेबस लाचार मुर्दों के परिजनों से अवैध वसूली का मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरे मामले में जांच की बाद कहते हुए अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस पर वसूली होने की बात तो आम बात है. अब वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच की बात तो कही है लेकिन इससे पहले सारी जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे अवैध वसूली रोकी जा सके और आम जनता को वसूली से राहत मिल सके.

उधमसिंहनगर जनपद से लगातार अवैध वसूली के मामले सामने आते है, लेकिन अब वसूली का मामला पोस्टमार्डम हॉउस से सामने आया है. जहां किसी दुर्घटना में मारे गये व्यक्ति के परिजनों से पोस्टमार्टम हाऊस में यहां की देखभाल करने वाले व्यक्ति द्वारा अवैध वसूली किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. जिसमें पोस्टमार्टम हाऊस में देखभाल करने वाले व्यक्ति मृतक के परिजनों से रूपये लेता दिखाई दे रहा है. पोस्टमार्टम हाऊस में देखभाल करने वाले व्यक्ति पिछले काफी समय से मृतक के साथ आये तमाम परिजनों से सामान के नाम पर अवैध वसूली कर चुका है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • वायरल वीडियो में की पैसे की मांग

अवैध वसूली की पूरी वारदात पुलिसकर्मियों के सामने ही अंजाम दी जाती है लेकिन पुलिसकर्मी इस चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के सामने मूक दर्शक बने खड़े रहते हैं. जिसके बाद मृतक के परिजनों को बेबस होकर अपनी जेब ढीली करते हुए शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं. कई बार तो शव का पोस्टमार्टम करने पहुंचे परिजन इतने गरीब होते हैं कि उनके पास इसे देने के लिए पैसे भी नहीं होते उसके बाद रिश्तेदार आपस में चंदा मांग कर इनको पैसे देते है और शव का पोस्टमार्टम कराया जाता है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देख सकतें हैं कि वह व्यक्ति मृतक के कफन, डिब्बे, पन्नी व पोस्टमार्टम में काम आने वाले अन्य सामान के साथ ही अपने लिए शराब की बोतल के पैसे मांगता है. वह कहता है कि उसे सरकार से कुछ नहीं मिलता है. सारा सामान उसे ही लाना पड़ता है. उसका शिकार अक्सर गरीब या दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोग ही बनते है. उसके द्वारा अवैध वसूली करते वीडियो वायरल होने के बाद भी ऐसी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है.

सीएमओ उधम सिंह नगर मनोज कुमार शर्मा ने बताया की उनके ये मामला संज्ञान में आया है और इस मामले में उन्होंने सीएमएस से बात कर जानकारी ली है जोकि ये व्यक्ति जो वीडियो में दिखाई दे रहा है वह पीआरडी से है और पोस्टमार्टम हाउस में किसी भी तरह के पैसे लेना अपराध है सरकार की तरफ से सभी सुविधा दी जाती है.

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img