03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा की दून वापसी, बैठक में संगठन पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : लंबे समय बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा राज्य के राजनीतिक मिजाज व संगठनात्मक गतिविधियों की टोह लेने बृहस्पतिवार को दून पहुंचीं। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ आगामी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी गठन के बारे में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए चल रहे आंदोलन व मनरेगा योजना को समाप्त करने समेत अन्य मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा।

कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत समेत पार्टी के विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img