03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के त्यूनी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला।जानकारी के अनुसार, सुबह थाना त्यूनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े दिखे हैं।

घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

हादसे में किशोर सिंह चौहान(25 वर्ष)पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी व पंकज कुमार(40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों को स्थानीय निवासियों की मदद से निकालकर त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया है।

Hot this week

Rudrapur में डंपर का कहर, बाइक सवार पल्लेदार की मौत; एक नाम से दो परिवारों में मचा कोहराम

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर में तेज रफ्तार...

Ankita bhandari केस में नया मोड़, विनोद आर्य के नार्को टेस्ट की मांग पर अड़े माता-पिता

एफएनएन, देहरादून : Ankita bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img