03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में गंगा में डूबे मेरठ के यूट्यूबर का शव बरामद, प्रोजेक्ट पर काम करने आया था योग नगरी

Spread the love

एफएनएन,ऋषिकेश:ऋषिकेश में नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास गंगा में नहाते समय डूबे मेरठ के यूट्यूबर का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

 

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 21 दिसंबर को नीम बीच से सटे पांडव पुत्र के पास तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के मीनाक्षीपुरम, ई 63 निवासी सुनील सैनी (26) पुत्र सुरेश सैनी नहाते समय गंगा में डूब गया। घटना के बाद से एसडीआरएफ लगातार युवक की तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पशुलोक बैराज में एक शव के दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला।

 

परिजनों ने उसकी पहचान सुनील सैनी के रूप में की। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील सर्वाइवल नील के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था। सुनील एक फ्रीलांस फोटोग्राफर भी था। ऋषिकेश में भी वह योगा से संबंधित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।

 

तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों और तटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं हो रही हैं। लगातार हादसों के बाद भी जिला प्रशासन घाटों पर सुरक्षा कार्य कराने को लेकर गंभीर नहीं दिखा रहा है।

 

तपोवन स्थित नीमबीच, सच्चाधाम आश्रम घाट, श्रीदर्शन महाविद्यालय घाट, शत्रुघ्नघाट, पूर्णानंद घाट के अलावा लक्ष्मणझूला स्थित बांबेेघाट, गोवाबीच, संतसेवाघाट, किरमोलाघाट, राधेश्यामघाट, मस्तराम घाट, भागीरथी घाट, सीताघाट अतिसंवेदनशील हैं।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img