03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टिहरी और श्रीनगर में मलबे में दबे मिले दो महिलाओं के शव, एक मानव अंग भी बरामद

एफएनएन, टिहरी : उत्तराखंड में अतिवृष्टि से आपदा के बाद तीन दिन बाद अब भी कई लोग मलबे में दबे हैं। मंगलवार को टिहरी और श्रीनगर से दो महिलाओं के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए। वहीं, एक मानव अंग भी बरामद किया गया है। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि टिहरी के ग्वाड़ गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के पांच लोगों में से एक महिला का शव मिला है।

महिला की पहचान 60 वर्षीय मगनी देवी के रूप में हुई है। वहीं, लापता चार लोगों की भी जारी है। साथ ही कीर्तिनगर तहसील के गोदी कोठार में मलबे में दबी बुजुर्ग महिला बचनी देवी का शव भी एसडीआरएफ ने बरामद किया है। महिला 20 अगस्त को भारी बारिश से हुए भूस्खलन के दौरान घर के अंदर जिंदा दफन हो गई थी।

उधर, सोडा सरोली पुल के नीचे से शव का एक हाथ भी एसडीआरएफ ने बरामद किया है। इस पुल के नीचे से बह रही नदी सरखेत और ग्वाड़ से होते हुए आती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह अंग भी दबे हुए लोगों में से किसी एक का हो सकता है।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img