03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बॉबी पंवार ने चारधाम यात्रा में व्यापारियों का हक छीनने का लगाया आरोप, जल-जंगल-जमीन बाहरियों को बेचने का इल्जाम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष और टिहरी संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने चारधाम यात्रा की अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उनका कहना है कि सरकार ने यमुनोत्री धाम में धारा 144 लागू करके छोटे कामगारों से उनका अधिकार छीनने का काम किया है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रियों को जगह-जगह रोका जा रहा है, जिससे वहां के छोटे-बड़े व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

बॉबी पंवार ने सरकार पर उठाए सवाल

निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने सरकार पर जल, जंगल और जमीन को बाहरी व्यक्तियों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने हैदराबाद की एक निजी कंपनी को चार जिलों में खनन का जिम्मा देकर स्थानीय ठेकेदारों के हाथों से काम छीनने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में लगातार तेंदुए के शिकार हो रहे बच्चों की घटना चिंता का विषय है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शराब की दुकानों को लेकर बरसे बॉबी पंवार

बॉबी पंवार ने पौड़ी डीएफओ द्वारा बेरोजगार संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह को फोन पर धमकाने वाले वायरल वीडियो को लेकर कहा कि सरकार का नौकरशाही पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है. साथ ही उन्होंने प्रदेश में जगह-जगह हो रहे शराब के ठेकों के आवंटन और शराब की दुकानों का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर कहा कि सरकार हर क्षेत्र में शराब की दुकान खोलकर, वहां के नागरिकों को नशे के दलदल में धकेलना चाहती है. जिसका मातृशक्ति विरोध कर रही है. यही हाल चिन्यालीसौड़ का है, जहां शराब की दुकानों का विरोध हो रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन मौन साधे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- 4 जून को मतगणना के लिए तैयार हुआ एक्शन प्लान, इन 4 सीटों पर 2 बजे तक हो जाएगी काउंटिंग, पौड़ी के रिजल्ट में होगी देरी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img