03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल

एफएनएन, रुद्रपुर : जमीन के विवाद में बिंदुखेड़ा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान धारदार हथियार भी चले। यहीं नहीं टैक्टर से रौंदने का भी प्रयास किया गया। जिससे दोनों पक्षाें के सात महिला और पुरुष घायल हो गए। बाद में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस जांच कर रही है।

बिंदुखेड़ा गांव निवासी गुरदयाल सिंह और जसवंत सिंह के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। शनिवार दोपहर दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर आमने सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने तलवार, कुल्हाड़ी, लाठी डंडे और लोहे की राड लेकर हमला कर दिया। इससे 72 वर्षीय गुरदयाल सिंह पुत्र नारायण और उनका पुत्र 42 वर्षीय बलविंदर सिंह बुरी तरह घायल हो गए। इसके अलावा गुरदयाल सिंह की 30 वर्षीय पुत्री आशा कौर भी हमले में घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष की 62 वर्षीय जसविंदर कौर, 22 वर्षीय जोगेंद्र सिंह, 60 वर्षीय सोहरन कौर एवं जसवंत सिंह भी हमले में घायल हो गए। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने बीच बचाव किया और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

गुरदयाल सिंह और उसके पुत्र बलविंदर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में एक पक्ष के गुरदयाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोप लगाया कि वह अपने पुत्र के साथ दोपहर को घर के आगे खड़े हैरो को हटाकर सफाई कर रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के जसवंत सिंह पक्ष का आरोप है कि गुरदयाल पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। साथ ही उन पर टैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Topics

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img