03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा का फोकस जिले पर, कांग्रेस का गुटबाजी में

Spread the love
  • ऊधमसिंह नगर में कांग्रेस को ले डूबेगी पार्टी की आपसी खींचतान

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का गृह जनपद ऊधमसिंह नगर ‘ वीवीआईपी ‘ श्रेणी में दर्ज हो गया है। मिशन 2022 के लिए भाजपा ने तैयारी भी शुरू कर दी है। पार्टी का पूरा जोर इस जिले की नौ विधानसभा सीटों पर फतेह पाना है लेकिन कांग्रेस की बात करें तो गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। पदाधिकारी ही पार्टी की लुटिया डुबोने में लगे हैं। आए दिन विरोध स्वरूप कार्यक्रमों में एक-दूसरे की टांग खिंचाई यहां साफ देखी जा सकती है। महानगर और जिले के बीच की दूरी सार्वजनिक है। एक- दूसरे के कार्यक्रमों में शामिल न होना इसकी बानगी है। हाईकमान से मिलने वाले कार्यक्रमों में भी गुटबाजी साफ़ देखी जा सकती है, अब जबकि चुनाव में सिर्फ 4 माह का समय बाकी है, ऐसे में यह गुटबाजी कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा? जहां भाजपा ने काफी समय पहले ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में पन्ना प्रमुख तक बना दिए हैं, वहीं कांग्रेस अंदरूनी कलह से बाहर नहीं निकल पा रही। बात सिर्फ रुद्रपुर की ही नहीं, किच्छा, सितारगंज, गदरपुर सभी जगह पार्टी की लुटिया डूबती दिख रही है। ऐसे में भाजपा जिले में मजबूती के साथ उभरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूरा फोकस जिले पर है। वह नहीं चाहते कि जिले की 9 सीटों में से 8 पर काबिज भाजपा एक भी सीट लूज करे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक सीट को भी आपसी गुटबाजी में खो बैठेगी, ऐसा राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है। जिले से पार्टी के दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने संगठन की मजबूती का संदेश भले ही दिया हो लेकिन कांग्रेस के सियासती चेहरों ने यहां भी गुटबाजी खोज ली। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के पिछले दिनों स्वागत कार्यक्रम में शामिल न होकर हाल ही में दूसरे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के जुलूस में मौजूदगी दिखाकर पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने गुटबाजी का एहसास भी करा दिया। गुटबाजी कार्यकर्ता करें तो भी समझ में आता है, लेकिन पार्टी के जिले के उच्च पदाधिकारियों द्वारा ऐसा किए जाने से साफ है कि कांग्रेस इस चुनाव में भी कोई खास प्रदर्शन करने नहीं जा रही। घमासान और आपसी छोड़े जा रहे तीर ही कांग्रेस को ले डूबेंगे!शायद पार्टी हाईकमान इसके बाद ही जिम्मेदार जिले के उच्च पदाधिकारियों से जवाब तलब करेगा ?

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img