03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीन राज्यो में भाजपा के जीत की ओर अग्रसर होने पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : आज चार राज्यों के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत के साथ जीत की ओर अग्रसित होने पर भाजपाइयों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौक, गांधी कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा मध्य प्रदेश में जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जनता ने महत्व दिया। वहां दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इन चुनावी नतीजों से स्पष्ट है कि जनता भाजपा के साथ है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में 2024 में उत्तराखंड में पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर केंद्र में 400 से अधिक सीट लाकर फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि इस समय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है धारा 370, तीन तलाक, राम मन्दिर निर्माण होने से देश में मोदी जी पर विश्वास बढ़ा है और आने वाले लोक सभा चुनाव में तीसरी बार भी केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि मोदी जी देश के नही बल्कि विश्व के सर्वमान्य नेता हैं मोदी जी ने हमेशा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास बनाया है जिसका नतीजा आज तीन राज्यों में बहुमत हासिल कर भाजपा की सरकार बनेगी ।।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, भारत भूषण चुघ,पार्षद सुशील चौहान भुवन गुप्ता, शिवकुमार शिबू, डॉ राकेश सिंह, दीपक राणा, संजय कुमार, ललित बिष्ट, मदन शर्मा, सतपाल गंगवा,राजेश पांडे, अजय चौहान, उदयवीर, संतोष विजय, अवधेश मिश्रा कैलाश रूप, किशोर कपिल भोला साहनी अमित गोड सनी पासवान, महेश कोली गोविंद साहनी, संजीव गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता विकास बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, मुकेश राजोरिया, सोनू मुल्तानी, राजेश कुमार, बंटी राजोरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img