Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीविकास के बल पर भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत

विकास के बल पर भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत

मुकेश तिवारी, बरेली : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में प्रेस कांफ्रेंस कर आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है….. श्री मौर्य आज बरेली जिले के आंवला और बहेड़ी विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि विकास के बल पर हम दोबारा सत्ता में आएंगे क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है…उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने कभी पिछडों का साथ नही दिया यंहा तक की सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने तक नही पहुचे,उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिस प्रकार से सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं

उससे उनकी बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है…उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में आएगी इसकी सबसे बड़ी वजह है चुनौतियों के बाद भी सरकार ने प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया किसानों,युवाओं और महिलाओं के हित मे योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित करने का काम किया…..

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments