Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी नई टीम की घोषणा,...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी नई टीम की घोषणा, यहां देखें लिस्ट

एफएनएन, देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।
इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया था।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments