03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की मौत, पत्नी समेत दो बच्चे गंभीर घायल

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी समेत तीन लोग घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची हरिद्वार की बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि हादसे में घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया. वहीं पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गौर हो कि एक ट्रक और एक कार की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए.हादसे में कार सवार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में पत्नी और दो बच्चे घायल हुए हैं. बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार 45 वर्ष की मौत हुई है, पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती हैं. सुमन देवी की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही हैं.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटी तनुश्री 15 वर्ष का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल एक्सीडेंट किस कारण से हुआ है यह कहना अभी मुश्किल है क्योंकि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है और घायल व्यक्तियों में से भी कोई घटना की जानकारी सही से देने में सक्षम नहीं हैं. इसलिए पुलिस द्वारा ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img