Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, डोर-टू-डोर...

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, डोर-टू-डोर प्रचार में लेंगे हिस्सा

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए रविवार से पार्टी के राष्ट्री अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर छह विधानसभाओं में प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

  • डोर-टू-डोर प्रचार में लेंगे हिस्सा

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह यहां से उत्तरकाशी जाएंगे। यहां गंगोत्री विधानसभा में प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे वह सहसपुर विधानसभा पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी के लिए वह डोर-टू-डोर प्रचार में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम को साढ़े तीन बजे वह डोईवाला पहुंच जाएंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी के लिए वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

सोमवार को जेपी नड्डा सुबह दस बजे जीटीसी हैलीपैड से बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। बागेश्वर में वह भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजकर बीच मिनट पर वह पिथौरागढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। जहां वह प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद शाम को साढ़े चार बजे वह देहरादून कैंट विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वह अपने प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। दो दिन के इस धुआंधार प्रचार के दौरान वह करीब 1500 किलोमीटर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तरकाशी दौरा तीन फरवरी को होना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह रद्द हो गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments