03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष के स्वागत जुलूस में जमकर उड़ीं कोरोना नियमों की धज्जियां

Spread the love

राजधानी में बाइक रैली में बहुतों ने न मास्क पहना, न छह फुट की दूरी का ही रखा ख्याल

एफएनएन, देहरादून।  भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के स्वागत जुलूस में उनके सैकड़ों समर्थकों ने राजधानी की सड़कों पर विशाल बाइक रैली निकाली। इस दौरान भाजपाइयों ने कोरोना गाइडलाइंस को मजाक बनाकर रख दिया।

भारी तादाद में उमड़े भाजपाइयों ने गाइडलाइंस को एक दूसरे से चिपकते हुए जमकर नारे लगाए और आतिशबाजी भी की। राजधानी की मुख्य सड़कों पर घंटों तक भाजपाइयों का विशाल मोटरसाइकिल जुलूस कोरोना गाइडलाइंस के चिथड़े उड़ाता रहा।

शनिवार को राजधानी देहरादून में लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट से कनक चौक, घंटाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए भाजपा महानगर कार्यालय तक यह बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान न कोविड 19 नियमों का पालन किया गया और न ही पर्यावरण का ध्यान रखा गया। रैली के दौरान खूब आतिशबाजी की गई। रैली में बहुत से कार्यकर्ताओं ने न मास्क पहना और न ही आपस में छह फुट की सामाजिक दूरी बनाकर रखी। और तो और, यातायात नियमों की भी खूब धज्जियां उड़ाईं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री चावला के अभिनंदन जुलूस में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर युवा मोर्चा प्रभारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img