Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडखटीमा में जहरीला शराब पीने से BJP नेता और अधिवक्ता की मौत

खटीमा में जहरीला शराब पीने से BJP नेता और अधिवक्ता की मौत

एफएनएन, खटीमा : उत्तराखंड खटीमा क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. समाजसेवी और जनजाति समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले बीजेपी नेता ढिल्लू सिंह राणा और अधिवक्ता मलकीत सिंह राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई. इस घटना में उनके साथ मौजूद अधिवक्ता प्रवेश मौर्य (राणा) की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों लोग एक विवाह समारोह में शामिल होकर ग्राम सेजना के पास से लौट रहे थे. रास्ते में कंजाबाग स्थित एक शराब भट्टी से शराब की बोतल खरीदने के बाद वे जानकी मंडप के पास बैठ गए. बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने पहला पैग लिया, तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचाया गया.

किसी साजिश के तहत हुई बीजेपी नेता और अधिवक्ता की मौत

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बीजेपी नेता ढिल्लू सिंह राणा और अधिवक्ता मलकीत सिंह राणा को मृत घोषित कर दिया. जबकि अधिवक्ता प्रवेश मौर्य की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर तीनों लोग बैठकर शराब पी रहे थे. वहां पानी की बोतल के स्थान पर किसी जहरीले पदार्थ की बोतल भी बरामद हुई है. इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि मामला केवल लापरवाही का नहीं बल्कि किसी साजिश से भी जुड़ा हो सकता है. हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.

घटना की पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शराब की बोतल, संदिग्ध तरल पदार्थ और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच आने के बाद ही हो सकेगी.

इस घटना ने न केवल राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments