03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गरीब परिवारों की सहायता के लिए भाजपा सरकार सदैव तत्पर -चुघ

  • 35 गरीब परिवारों को वितरित किए सफेद राशन कार्ड

एफएनएन, रुद्रपुर : केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के समस्त गरीब परिवारों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रही है। इन परिवारों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही है। यह बात भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत गत सायं जाफरपुर के ग्राम शिवपुर में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को सफेद राशन कार्ड वितरित कर अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब परिवारों के लिए सार्वजनिक खाद्य वितरण योजना के अंतर्गत राशन डिपो में दिए जाने वाले खाद्यान्न की मात्रा में भी समय-समय पर बढ़ोतरी की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के समस्त गरीब परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाएं भी संचालित की जा रही है। जिसके तहत ऐसे परिवारों को आवास, शिक्षा, चिकित्सा, छात्रवृत्ति सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का साथ हमेशा गरीब परिवारों के लिए रहा है। भाजपा का यही प्रयास है कि गरीब परिवार निरंतर उन्नति कर समाज में आगे आकर देश के विकास में सहयोग करें। श्री चुघ ने उपस्थित समस्त लोगों से आग्रह किया कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही हितकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और किसी भी तरह की परेशानी आने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की मदद लें। श्री चुघ ने कहा कि गरीब परिवार के युवाओं को स्वरोजगार के लिए आगे आना चाहिए। इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। युवाओं को रोजगार कार्यालय जाकर ऐसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी लेनी चाहिए। ताकि उनका लाभ उठाया जा सके। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इससे पूर्व श्री चुघ का ग्राम शिवपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, प्रभारी विजय मंडल, प्रचारक भूपेंद्र खाती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में 35 गरीब परिवारों को केंद्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सफेद राशन कार्ड वितरित किए गये। इस दौरान पार्षद बबलू सागर, नीतिका, देवला मंडल, रंजीता, संगीता मंडल, सावित्री,भक्त दास, चौधरी चरण सिंह, जीवन मंडल, ध्रुव वैद्य, रतन हालदार, पारुल सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img