Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा से निष्कासित नेता फिर चर्चा में, बाहरी महिला के साथ वीडियो...

भाजपा से निष्कासित नेता फिर चर्चा में, बाहरी महिला के साथ वीडियो वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा से निष्कासित एक नेता सोशल मीडिया पर चर्चा में है। किसी और की पत्नी के साथ उसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल करने वाला और कोई नहीं बल्कि इस महिला का पति है। उसने थाने में तहरीर देकर भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग भी की है। उक्त भाजपा नेता को पूर्व में एक महिला की शिकायत पर पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। भाजपा नेता बंगाली समुदाय से ताल्लुक रखता है और महिला सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करती है।अटरिया मंदिर के पास इन दोनों के होने की खबर पर महिला का पति वहां पहुंच गया और उसकी भाजपा नेता से कहासुनी हुई।महिला ने उसका फ़ोन भी छीनने की कोशिश की। जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा का कहना है कि आरोपी भाजपा नेता को पार्टी पूर्व में ही निष्कासित कर चुकी है। उनका कहना है कि पार्टी में इस तरह के लोगों का कोई स्थान नहीं है। पार्टी से उक्त नेता का कोई लेना देना नहीं है। इधर, पीड़ित महिला के पति का कहना है कि भाजपा नेता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments