
एफएनएन, नई दिल्ली : भाजपा संसदीय बोर्ड ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। उनके साथ रघुवर दास को भी यूपी का सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मीनाक्षी लेखी उत्तराखंड की सह-पर्यवेक्षक होंगी।

