03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का हुआ विघटन, बंशीधर भगत चुने गए प्रोटेम स्पीकर

एफएनएन,देहरादून: उत्‍तराखंड की चौथी विधासभा का विघटन हो चुका है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्‍यपाल की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।अधिसूचना में 14 मार्च 2017 को गठित की गई चौथी विधानसभा को 11 मार्च 2022 से विघटित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि राज्‍य की पांचवीं विधानसभा के लिए विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। जिसका परिणाम 10 मार्च को आया था।

इन चुनावों में भाजपा ने 47 सीटों और कांग्रेस ने 19 व अन्‍य ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। संभावना जताई जा रही है कि राज्‍य में नई सरकार का गठन होली के बाद हो सकता है।

  • नवगठित विधानसभा के लिए बंशीधर भगत चुने गए प्रोटेम स्पीकर 

वहीं उत्तराखंड की नवगठित विधानसभा के ल‌िए प्रोटेम स्पीकर चुन लिए गए हैं। राज्यपाल लेज. गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के वरिष्‍ठ और नवनिर्वाचित विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बता दें कि प्रोटेम स्‍पीकर ही नए विधायकों को शपथ दिलवाता है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img