हरियाणा से तमंचे के बल पर लूटी बाइक और कांवड़ मेले में आ गया हरिद्वार; ऐसे हुआ गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार: गुरुग्राम हरियाणा से तमंचे की नोक पर लूटी गई बाइक पर सवार होकर कांवड़ मेले में पहुंचे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, गिरफ्तारी की सूचना पर हरियाणा पुलिस की एक टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है।

कांवड़ मेले में पैदल यात्रियों के साथ-साथ दुपहिया और चौपहिया वाहनों में सवार कांवड़ यात्रियों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है। पुलिस ने बिना साइलेंसर वाली बाइक लेकर आने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया हुआ है। एक टीम ने अल सुबह ऋषिकुल पुल के समीप चेकिंग करते हुए एक युवक को रोककर पूछताछ की।

तलाशी लेने पर उससे चाकू भी बरामद हुआ

बाइक पर नम्बर प्लेट नहीं थी, इसलिए चेसिस नम्बर और मालिक के बारे में जानकारी ली। युवक कोई जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उससे चाकू भी बरामद हुआ। तब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब लूट की कहानी सामने आई।

किसी आपराधिक वारदात को देने वाला था अंजाम

आरोपित ने अपना नाम आयुष निवासी गली नंबर सी-3 थाना सेक्टर-9 गुरूग्राम हरियाणा बताया। उसका कहना था कि वह गंगा जल लेने हरिद्वार आया है। हालांकि पुलिस ये मान रही है कि वह कांवड़ यात्रियों की भीड़ में भी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला था। सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि बीते 26 जून की रात दो बदमाशों ने द्वारिका एक्सप्रेस रोड गुरूग्राम में फ्लाई ओवर से गन प्वाइट पर ये बाइक लूटी थी।

इस सम्बन्ध में थाना राजेन्द्र पार्क गुरूग्राम हरियाणा में मुकदमा भी पंजीकृत है। बिना साइलेंसर मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति की फोटो पीड़ित को भेजकर तस्दीक भी कराई गई है। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img